Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात कारणों से घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग

गदरपुर (उद संवाददाता)। अज्ञात कारणों से घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। कार स्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान विहार कॉलोनी वार्ड नंबर-11 में रहने वाले संजीव कुमार पुत्र बलकार सिंह अकाउंटेंट का कार्य करते हैं। बीती रात्रि करीब 12 बजे उनके घर के बाहर खड़ी आई-20 कार संख्या यूके 18के-0081 में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पडोसी ने कार में आग लगने की जानकारी दी। संजीव कुमार ने घर से बाहर आकर देखा तो कार आग की लपटों से घिरी हुई थीं। आनन फानन में संजीव कुमार एवं आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। शनिवार को संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार में आग में आग लगने सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *