Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल गये दो बच्चे संदिग्ध हालत में लापता

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। स्कूल गये दो बच्चे संदिग्ध हालत में लापता हो गये। भगवानपुर निवासी रामाशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 11वर्षीय पुत्र सन्नी और 8वर्षीय पुत्र अरूण आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ते हैं। गत दिवस बच्चे स्कूल गये थे लेकिन वापस नहीं लौटे। जब स्कूल में जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचे। दोनों की काफी जगह खोजबीन की गयी लेकिन उनका कहीं कोई पता नही चला।उ न्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *