February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः निगम प्रशासन द्वारा नैनीताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर दर्जनों किये गये अस्थायी अतिक्रमण को पूर्ण तरह हटाया गया। भारी संख्या में सामान जब्त भी कर लिया गया। सफाई सुपरवाइजर ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर नैनीताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जो डीडी चैक से प्रारम्भ हुआ। उनका कहना था कि अभियान के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़े ठेले, झोपड़पट्टी आदि को हटा दिया गया तथा कई सामान जब्त भी किया गया। उनका कहना था कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *