Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेट्रो सिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल मेट्रो सिटी द्वारा गली नंबर दो सिविल लाइंस डाक्टर कालोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। लगभग 200 से अधिक मरीजों ने इस फ्री मेडिकल कैंप का लाभ उठाया। हॉस्पिटल के एमडी डा. मनदीप के माध्यम से इस कैंप में परविंदर सिंह ने हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की। गोकुल ने पीएफटी की जांच कर स्वस्थ रहने के उपाय बताए। वहीं रविंद्र कुमार ने न्यूरोपैथी, अजय ने लिपिड एवी एनसी, अनूप कुमार ने आरबी एस की जांच की। फ्री मेडिकल कैम्प को सफल बनाने में हॉस्पिटल के नफीस अहमद , नफीस सैफी, मनप्रीत कौर, सपना, नीरज कुमारी, अकबर अली, हाफिज, लता, सुमन व हॉस्पिटल मैनेजर आशीष थापा आदि की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *