Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में आग से हजारों का सामान राख

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। थाना ट्रांजिट कैम्प वार्ड 3 स्थित एक घर में पूजा के दौरान घरेलू सिलेण्डर में आग लग गयी। जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना देने के बावजूद भी फायर बिग्रेड नहीं पहुंची, आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। जानकारी के मुताबिक वार्ड तीन स्थित एक घर में आज पूजा का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच घर पर ही भण्डारे के लिए प्रयास भी तैयार किया जा रहा है। था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आग से घर में रखा हजारों का कीमती सामान जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि अग्निशमन विभाग को फोन पर आग की घटना की जानकारी दी गयी लेकिन कर्मचारियों का कोई जबाब नही आया ना ही कोई कर्मचारी घटना पर पहुंचेपड़ोसियो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुची थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने मौके पर पहुच कर मामले की जानकारी ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *