Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दून के पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष अग्रवाल का निधन

देहरादून (उद संवाददाता)। पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का आज प्रातः निधन हो गया। वह पिछले लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा दोपहर उनके सुभाषनगर स्थित निवास स्थान से लक्खी बाग तक निकाली जायेगी। इसके बाद लक्खीराम श्मशान घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा। जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। वह कुछ दिन पूर्व देहरादून आये थे जहां उनका निधन हो गया। श्री अग्रवाल पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के काफी करीबी थे और दून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *