February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनेशपुर में खुली नैनीताल बैंक की शाखा

दिनेशपुर। नगर में नैनीताल बैंक के खुलने से ग्राहकों में हर्ष है। नगरवासियों को अब बैंक के काम काज में और भी सहायता मिलेगी। आज नैनीताल बैंक की शाखा के विधिवत शुभारम्भ के साथ ही बैंक ग्राहकों के लिए सुविधा प्रारम्भ की गयी। नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने बैंक प्रबंधन को बधाई दी। जानकारी के अनुसार गूलरभोज रोड पर नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर रविन्द्र कुमार सक्सेना व कांग्रेस नगर अध्यक्ष केके गाबा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। इससे पूर्व हवन यज्ञ किया गया। बैंक मैनेजर मोहित अरोरा ने बताया कि बैंक में काम शुरू हो गया है। ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। श्री अरोरा ने कहा कि ग्राहकों के सहयोग से ही बैंक का संचालन होता है इसलिए उनकी प्राथमिकता है कि वह ग्राहकों का सम्मानपूर्वक कामकाज पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि दी जायेगी। इस दौरान एमएस मेहता, अमन कुमार, त्रिनाथ विश्वास, अशोक अरोरा, सत्यजीत विश्वास, मृणाल सरदार, योगेश मिगलानी, गिरधारी लाल अरोरा, अजय ग्रोवर, विशम्भर लाल, भोला शर्मा, राजेश नारंग, विकास छाबड़ा, सतिन्दर सिंह, गरचरण छाबड़ा, सोनू गोयल, दीपक मक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *