Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसआई भट्ट को किया सम्मानित

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। उत्कृष्ट कार्य करने पर एक बार फिर कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट सम्मानित हुए। यहां एसएसपी वरिंदर जीत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। एसएसआई भट्ट ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11मोटरसाइकिलें व 2 ट्रैक्टर बरामद किये थे। वहीं किच्छा, पंतनगर व रूद्रपुर थानों से सम्बन्धित चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के जेवरात, हजारों की नकदी व तमंचा कारतूस,मोबाइल फोन, कैमरे, चाकू भी बरामद किये थे। एसएसआई भट्ट ने नशे के विरूद्ध अभियान चलाते हुए स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं अवैध शस्त्र के विरूद्ध अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस व चाकू बरामद किया था। वहीं एक हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएसआई पिछले एक वर्ष में छह बार सम्मानित हो चुके हैं। इससे पूर्व दो बार एसएसपी सदानंद दाते द्वारा, एक बार एसएसपी केकेवीके द्वारा व तीसरी बार एसएसपी वरिंदरजीत सिंह द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *