February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर (उद संवाददाता)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक बेच रहे युवक को दबोचकर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेशपुर रोड पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक गणेश दत्त भटट ने सिपाही मुन्ना नेगी, जितेन्द्र सिंह एवं ताराचंद की टीम के साथ दिनेशपुर रोड पर लंगडाभोज तिराहे के पास छापामार ग्राम नंदपुर निवासी जगदीश सिंह उर्फ दीपू पुत्र दीवान सिंह को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिये गये जगदीश सिंह को थाने लाया गया जहां तलाशी लिये जाने के दौरान पुलिस को जगदीश सिंह के पास से करीब 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने जगदीश सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया और मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *