February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहा पति

लालकुआं(उद संवाददाता)। निकटवर्ती क्षेत्र बंगाली कॉलोनी में रहने वाली लगभग 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी अपने घर से पिछली 27 मई से लापता है जिसे ढूंढने के लिए उसका पति दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है हालांकि पुलिस में गुमशुदगी दर्ज तो करा दी गई है मगर महिला की अभी तक कहीं कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जिसकी वजह से परिवार परेशान है और महिला को ढूंढने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। इधर पुलिस लोगों के से मिली जानकारी के अनुसार महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है लापता महिला सावित्री देवी के पति श्यामलाल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी मगर 27 मई को वह मॉर्निंग वॉक पर जाने के बाद वापस नहीं लौटी उन्होंने अपनी पत्नी को ढूंढने की हरसंभव कोशिश की परिवार रिश्तेदारों में भी पता किया मगर उनकी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई उन्होंने बताया कि बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है उन्होंने पुलिस से अपनी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *