February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पाहा नहर में मिला मगरमच्छ का बच्चा

किच्छा(उद संवाददाता)। आज प्रातः बण्डिया भट्टा क्षेत्र स्थित पाहा नहर में मगरमच्छ का बच्चा पाया गया जिसको लेकर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के बच्चे को काबू किया। आज प्रातः पाहा नहर में एक मगरमच्छ का बच्चा घूम रहा था। उसके मुंह में मछली मारने का कांटा फंसा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गयी। बंडिया निवासी हरदेव सिंह ने मगरमच्छ के बच्चे को पानी से बाहर निकाला और वन विभाग और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग के एसआई दिनेश तिवारी के नेतृत्व में टीम मगरमच्छ के बच्चे को अपने साथ ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *