Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिम बेचने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिम बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने हजारों की धोखाधड़ी कर डाली। बुखारपुरा पुराना शहर बरेली व हाल प्रीत विहार निवासी प्रवेश कुमार पुत्र गुलफाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी इंटरनेट के जरिए जिम देने की बात एक व्यक्ति से हुई थी जो प्रीत विहार में जिम चलाते हैं। यह सौदा 1.48लाख में हुआ जिसमें कुछ शर्तें तय हुईं थीं। समय पर उसने 48हजार रूपए दे दिये लेकिन जब देखा तो जो शर्तें तय की गयीं थीं वह पूर्ण नहीं थीं। जब उसने पैसे वापस मांगे तो वह व्यक्ति धमकी देने लगा। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *