Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज परिसर में चलाया सफाई अभियान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट की अगुवाई में रोडवेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया इसके पश्चात सीएमओ कार्यालय परिसर में सफाई कर वृक्षारोपण किया गया। इससे पूर्व डॉ. भट्ट की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोडवेज परिसर में भागीदारी कर सफाई की और उपस्थित लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ. भट्ट ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इसके तहत विभागीय टीम द्वारा रोडवेज के सम्पूर्ण परिसर में न सिर्फ साफ सफाई की गयी वरन यात्रियों के साथ ही आम जनता को भी सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को बताया गया कि हमेशा सफाई व्यवस्था बनाये रखें ताकि संक्रामक रोगों को रोका जा सके। इसके पश्चात टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची जहां कार्यालय परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया गया एवं सीएमओ डॉ. भट्ट द्वारा पौधारोपण भी किया गया। अभियान टीम में डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. उदयशंकर, डॉ. हरेंद्र मलिक, रमेश जोशी,दीपा जोशी, डॉ. अभिषेक, शंकर गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रतीक, आशा वर्कर कमलेश,आशा मुंजाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *