February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालकुआं (उद संवाददाता)। लालकुआं-रुद्रपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त राकेश पुत्र हेतराम निवासी बलिया कॉलोनी बिंदुऽत्ता के रूप में की। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। किस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई यह साफ नहीं हो पाया है। सुबह जब लोग रास्ते से गुजर रहे थे तो कुछ लोगों की नजर झाड़ी में लाश पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। मामला स्थानीय कोतवाली पुलिस के अंतर्गत आने के कारण स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *