February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमरे से नकदी, मोबाइल और साइकिल चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रंतर्गत मोहल्ला गोल मढ़ैया में मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला खोल वहां से नकदी, मोबाइल व साइकिल चोरी कर ली। प्रातः घटना का पता चलने पर भवन स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। मोहल्ला गोलमढ़ैया निवासी रामचरन शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मोहल्ला गोल मढ़ैया में घर में सोया था। प्रातः जब परिजन उठे तो भवन के एक कमरे का ताला खुला था। जब भीतर जाकर देखा तो पैंट से 800 रूपए की नकदी, मेज पर रखे दो मोबाइल व कमरे में खड़ी साइकिल नदारद थी। रामचरन का कहना है कि गतरात्रि उसने कमरे के बाहर ताला लगाकर चाबी दरवाजे के समीप पैंट में रखी थी। अज्ञात चोरों ने पैंट से नकदी के साथ चाबी भी निकाल ली और कमरे से दो मोबाइल व साइकिल चोरी कर ले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *