Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

गदरपुर (उद संवाददाता)। घास काटने गये व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अलखदेवी निवासी 62 वर्षीय चिरंजी लाल मंगलवार को करीब 8 बजे घर से घास काटने के लिए निकला था। घास काटने के दौरान अचानक चिंरजी लाल घास के नीचे दबी विद्युत की तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से अचेत हो गया। चिरंजी लाल को करंट लगने की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गदरपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत द्योषित कर दिया। चिरंजी लाल के करंट की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसओ जसविन्दर सिंह एवं एसआई बसंत प्रसाद ने मौका मुआइना किया और मृतक चिरंजी लाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक चिरंजी लाल अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को रोता बिलखता छोड गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *