Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान

किच्छा (उद संवाददाता)। बरेली रोड स्थित शत्तिफ टेंट हाउस मे देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसकी सूचना स्थान व्यपारी ने टेंट हाउस स्वामी को दी जिसके बाद आनन फानन मे टेंट हाउस स्वामी ने मौके पर पहुचकर दुकान का ताला खोला। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडी भी मौके पर पहुची और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि लगभग नौ बजे के बरेली रोड स्थित शत्तिफ टेंट हाउस में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई।स्थानीय व्यापारी ने इसकी सूचना दुकान स्वामी केवल कृष्ण पुत्र दौलत राम निवासी आवास विकास एवं फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। दुकान स्वामी केवल कृष्ण ने मौके पर पहुचकर दुकान का ताला खोला। तभी फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुच गई ,फायर ब्रिगेड की टीम ने कडी मश्क्कत के बाद टेंट हाउस की आग पर काबू पा लिया।शत्तिफ टेंट हाउस स्वामी केवल कृष्ण ने बताया कि दुकान मे आग लगने से लगभग 19लाख रूपये का नुकसान हो गया है।आज सुबह मौके पर पहुचकर राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने आग मे हुए नुकसान की जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *