Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केंद्र में फिर भाजपा सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित

रूद्रपुर/किच्छा(उद संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यवेद ठुकराल की अगुवाई में आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्य कर्ताओं ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार गठित होने एवं हरिद्वार के सांसदरमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड को नेतृत्व देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। मेयर रामपाल ने कहा कि जो विश्वास एवं स्नेह जनता ने भाजपा को दिय है उस विश्वास को संगठन बनाये रखेगा। इस मौके पर उत्तम दत्ता, ललिता पाठक, ममता राठौर, नीलम कोली, शालिनी बोरा, राधेश शर्मा, राजेंद्र श्रीधर, चन्द्र सेन कोली, विकास अग्रवाल, संजीव शर्मा, बबलू सागर, प्रेमपाल गंगवार, राजेशजग्गा, रामकिशन कोली, निमित शर्मा, अम्बर सिंह,विनय विश्वास,जितेंद्र यादव, सूरज पाल, पीयूष विश्वास, गोविंद राय, सतनाम सिंह,वेद मौर्य,छत्रपाल ,दीपक ग्रोवर, मनोहर लाल, मनमोहन राय आदि थे।किच्छा-केन्द्र की सत्ता में पुनः भाजपा की वापसी की खुशी मनाते हुए दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चैक पर एकत्र होकर खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान एवं दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, ठाकुर विवेक दीप सिंह, किशन गोयल, लता सिंह, दया डसीला ने अपने-अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओ को सम्मान सुरक्षित है, जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा मे पहुॅची कर्मठ सांसदो को चुनकर मंत्रिमंडल की घोषणा कर साबित कर दिया कि जनता को विकास की अंतिम छोर तक पहुॅचाने के लिए भाजपा हर सम्भव प्रयास करेगी। इस दौरान प्रहलाद खुराना, श्रीकान्त राठौर, सुभाष तनेजा, राजकुमार कोली, अनिल अग्रवाल, नितेश बाला आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *