Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संजयनगर के सब्जी विक्रेताओं ने एडीएम को घेरा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मोदी मैदान में अस्थायी रूप से सब्जी फड़ लगाने की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के  नेतृत्व में तमाम दुकानदारों ने एडीएम उत्तम सिंह चैहान का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एडीएम को दिये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेता वर्षों से संजयनगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में फड़ लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं लेकिन एक व्यक्ति ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी जिसके आदेश पर प्रशासन ने फड़ों को वहां से हटवा दिया जिस पर सब्जी फड़ विक्रेताओं को मोदी मैदान में फड़ लगाने की मौखिक अनुमति दी गयी थी परन्तु रूद्रपुर विकास प्राधिकरण के सचिव ने उन्हें वहां से हटवा दिया। उन्होंने मांग की कि उन्हें मोदीमैदान में सब्जी  फड़ लगाने की अस्थायी रूप से अनुमति दी जाये। घेराव करने वालों में विपुला, कविता, पार्वती, यशोदा, मेनका, रूपा, परिमल, कृष्णा, खोकन, हिमांशु, मनोरंजन, शंकर, गुरपद, राकेश, सुखदेव, साधन, विकास, भूपेश, अभिमन्यु, संदीप, रंजीता, विकास, कमल, विश्वजीत, राजेश, अर्जुन,  रमेश, रंजीत, बसंती, विद्या, सुषमा, तुषार, रवि, कमल, पंचानन, मदन, बाबू, आकाश, तापस, गोपाल,विनय, अजीत, शंकर, समीर आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *