Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को कोतवाली का किया घेराव

सितारगंज(उद संवाददाता)। नगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती का अपहरण करने के बाद कार्यवाही नही होने से नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। गुरुवार को नगर क्षेत्र के पास के एक गांव के लोग पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में कोतवाली में एकत्र हुए। वहां पर उनका आरोप था कि बीती 18 मई को गांव से एक नाबालिग युवती को वही के एक परिवार के लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसकी उन्होंने नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी थी। आरोप है कि इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने उनकी पुत्री की बरामदगी नहीं की है। और ना ही परिजनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी पुत्री व आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई। तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर घेराव करने वालों में पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे मोनू त्रिपाठी, सभासद रवि रस्तोगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सरताज अहमद, नत्थू लाल यादव, सोहन सिंह, प्रताप सिंह यादव, मोहनलाल, गौहर अली आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *