Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में काम करते महिला की उंगलियां कटीं

रूद्रपुर। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप मेंफुटबाल मैदान स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान महिला की उंगलियां कट गयीं जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप में फुटबाल मैदान के समीप विश्वकर्मा इंजीनियरिंग नाम से फैक्ट्री है जहां कील निर्माण का काम होता है। बताया जाता है कि आज प्रातः मशीन पर कार्य के दौरान मूलरूप से बहादुराबाद बहेड़ी बरेली निवासी द्रौपदी पत्नी कोमिल राम का हाथ मशीन की चपेट में आ गया और उसकी उंगलियां कट गयीं। अचानक हुई इस घटना से फैक्ट्री परिसर में फैक्ट्री स्वामी दिग्विजय सिंह घायल महिला के परिजनों के साथ उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां घायल द्रौपदी का उपचार कराया। चिकित्सकों ने घायल द्रौपदी की स्थिति को सामान्य बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *