Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रमुख सचिव आबकारी को सौंपी जहरीली शराब मामले की जांच, अब तक 12 निलंबित

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक 12 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित किए जा चुके है। सीएम योगी के निर्देश पर मामले की जांच प्रमुख सचिव आबकारी को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह के निर्देश पर बाराबंकी के जिला आबकारी अधिकारी शिवनारायण दुबे, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्य, 3 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल समेत आबकारी विभाग में 10 निलंबित हुए है। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर बाराबंकी में रामनगर सर्किल के सीओ पवन गौतम और इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में संवेदना व्यत्तफ करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि बाराबंकी के रानीगंज इलाके में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार लोग एक ही परिवार से हैं ग्रामीणों के मुताबिक, शराब पीने के बाद कई लोगों को दिखना बंद हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 9 लोगों की हालत गंभीर हैं, जिनका इलाज लखनऊ के ट्रांमा सेंटर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *