Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनता की नब्ज नहीं जान पायी कांग्रेसःबेहड़

किच्छा। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुद्दे समाप्त हो गए हैं। यह बात श्री बेहड़ ने पालिका सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। इससे पूर्व बेहड़ वार्ड 6 में हुए आगजनी की घटना के पीड़ितों से भी मिले उन्होंने जिला प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता करते हुए पीड़ितों के लिए सहायता मुहैया कराने की बात कही इससे पूर्व श्री बेहड़ देर रात हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से कोतवाली में मिले जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से वार्ता करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की नब्ज को कांग्रेस नहीं समझ पाई जिसके फलस्वरूप पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी शिकस्त उठानी पड़ी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच पहुंच विकास कार्य योजनाओं की जानकारी देने को कहा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, भूपेंद्र चैधरी, अरुण तनेजा,केवल हुडिया, अशोक मित्र,राकेश खुराना, हरविन्दरपाल सिंह, इंतजार अहमद, बाबू सिंह, नितिन शर्मा, गुîóू तिवारी, धर्मेंद्र सिंधी, सोनू मलिक आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *