Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। टेंट के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला चैहानन जसपुर निवासी गोविंद कुमार 54 वर्ष पुत्र कुलवंत सिंह का जसपुर में कुमार टेंट हाउस के नाम से प्रतिष्ठान है। बताया गया कि गत रात्रि वह बाइक पर सवार होकर साइड से वापस घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान भूतपुरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उनमें कोहराम मच गया। सुबह जसपुर के विधायक आदेश चैहान तथा काशीपुर के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष खिलेंद्र चैधरी समेत जनप्रतिनिधियों ने पीएम हाउस पहुंचकर शोक जताया। मृतक गोविंद कुमार शायर एवं कवि भी थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी। उधर रामनगर रोड पर केला मोड़ के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मूल रूप से ग्राम बूड़ाकोट थाना मॉलेखाल जनपद अल्मोड़ा निवासी प्रमोद 25 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह अपने साथी राकेश 24 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह तथा मुकेश 22 वर्ष पुत्र जगत सिंह के साथ समयपुर बादली दिल्ली में रहकर जॉब करते हैं। गत शनिवार को पैतृक गांव में आयोजित एक लड़की के शादी समारोह में शामिल होने के बाद गत रविवार की शाम तीनों युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए लौटे। रास्ते में तीनों ने रामनगर में भी एक शादी समारोह में भाग लिया इसके बाद देर रात रामनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान रामनगर रोड पर केलामोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या यूपी 38टीध्4462 से जा भिड़ी जिसमें प्रमोद को गंभीर चोट आयी। उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की दो अन्य साथियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी है। मृतक प्रमोद इकलौता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *