Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे के बाद भड़के लोग, कंटेनर फूंकने का प्रयास

रूद्रपुर। बेकाबू कंटेनर से दो बहनों की मौत और दो महिलाओं के घायल होने की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गयी। विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कंटेनर को फूंकने का प्रयास भी किया। घटना स्थल रामपुर क्षेत्र में आता है। घटना की सूचना पर मौके पर रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंच गये। उन्होंने भीड़ को बमुश्किल शांत किया। सूचना पर बिलासपुर के एसडीएम विजय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वार ओपी आर्या, तहसलदार बिलासपुर महेन्द्र सिंह बिष्ट, बिलासपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट एवं केमरी के कोतवाल दिनेश गौड़, थानाध्यक्ष मिलक खानम सुभाष भावी रूद्र बिलास पुलिस चैकी के प्रभारी प्रवीन कटियार सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों की नोंक झोंक भी हुई। विधायक ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बल्देव सिंह औलख से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी और मृतक के परिजनों और घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने और जिलाधिकारी रामपुर से रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *