February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। आज प्रातः काशीपुर मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर ने मार्ग किनारे पैदल मजदूरी के लिए जा रही दो बहनों सहित चार महिलाओं को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। कंटेनर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंटेनर कब्जे में लेकर दुर्घटना के पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सेठी कालोनी निवासी सतेंद्र साहनी की विवाहित पुत्री 25वर्षीय डॉली पत्नी करनपाल व अविवाहित 18वर्षीय पुनीता कालोनी की ही निवासी खुशबू पुत्री उपेंद्र व 55वर्षीय फूलोदेवी पत्नी लोटन साहनी आदि के साथ एमबी प्लाइवुड के समीप निर्माणाधीन भवन में कार्य के लिए रोज की तरह घर से पैदल रवाना हुईं। करीब एक दर्जन महिलाएं एमबी प्लाइवुड के समक्ष एकत्र हुई थीं जहां लकड़ी से भरा ट्रक संख्या यूके-06सीबीध्3084 खड़ा हुआ था। इसी दौरान काशीपुर की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर संख्या यूपी-16ईटी/0395 के अज्ञात चालक ने मार्ग किनारे खड़े उक्त ट्रक को टक्कर मार दी जिससे खड़ा ट्रक मौके पर खड़ी चार महिलाओं को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया जबकि अन्य महिलाएं सुरक्षित बच गयीं। इस दुर्घटना में दोनों बहनें पुनीता व डॉली, खुशबू व फूलोदेवी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। कंटेनर चालक घटना के पश्चात वाहन छोड़ मौके से फरार हो शगया। राह गुजरते लोगों ने घटना की सूचना तुरन्त घायल महिलाओं के परिजनों के साथ ही पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही घायल महिलाओं के परिजन घटनास्थल पर आ गये। इसी दौरान मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से पुनीता व डॉली को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल महिलाओं खुशबू व फूलो देवी को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस के कई अधिकारियों सहित कर्मचारी भी मौके पर आ पहुंचे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना स्थल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग जाने से जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया और कंटेनर को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि मृतका डॉली व पुनीता तीन अन्य बहनें हैं जिनमें रानी व मरनी छोटी है जबकि बड़ी बहन उषा की कीरतपुर में शादी हो चुकी है। उनका 10वर्षीय भाई कालू भी है। मृतका डॉली का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। बताया जाता है कि दोनों मृतक बहनें पिछले करीब दो वर्ष से मजदूरी का काम कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करती थीं। वहीं दोनों घायल महिलाएं फूलोदेवी व खुशबू भी पिछले काफी समय से मजदूरी कर रही हैं। जिला चिकित्सालय की ओर से भी मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर दोनों मृतक बहनों के शव कब्जे में लिये और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका बहनों के पिता सतेंद्र साहनी किसी राइस मिल में पल्लेदारी का काम करते हैं और पूरा परिवार पिछले कई वर्षो। से गरीबी की मार झेल रहा है। आज की दुर्घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *