February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उचक्कों ने युवक के हाथ से झपटा मोबाइल

रुद्रपुर। मोहल्ला संजयनगर खेड़ा में बाइक सवार उचक्कों ने पैदल जा रहे युवक के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गये। ग्राम पैठीकोठा झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी नवीन सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने बताया कि वह सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करता है और यहां मोहल्ला संजयनगर खेड़ा में परिवार सहित किरायेदार के रूप में रहता है। उसका कहना है कि गतरात्रि वह मोबाइल पर बात करता हुआ मोहल्ले में ही स्थित बसंती मंदिर के समीप जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक अचानक उसके पास आकर रूके और उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और धक्का देते हुए फरार हो गये। नवीन का कहना है कि उचक्के लाल रंग की बाइक पर सवार थे जो किच्छा की ओर भागे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *