Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा विधायक चंदन राम दास हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पाॅजिटिव आई थी। वह बागेश्वर के कोविड अस्पताल में भर्ती थे। उनकी  हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट में विधायक चंदन राम दास को हायर सेंटर रेफर किया गया। वह बीते शुक्रवार से डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एलएस बृजवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। डाॅ. बृजवाल ने बताया कि विधायक की हालत ठीक थी। उनके साथ एक डाॅक्टर और स्टाफ नर्स को भी भेजा गया है। वहीं जनपद के भाजपा नेताओं व क्षेत्रवासियों ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *