Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होम क्वारंटीन की गयी वृद्धा की मौत

होम क्वारंटीन की गयी वृद्धा की मौत
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसपुर खुर्द में होम क्वारंटीन की गई एक वृद्धा की देर रात रहस्यमयी बुखार के कारण मौत हो गई। बीते 2 जून को वह पति के साथ दिल्ली से आई थी। आज सुबह जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी आईटीआई थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह अधिकारी व स्वास्थ्य महकमे की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक गढ़वाल सभा निवासी 76 वर्षीया एक वृद्धा बीते 2 जून को पति के साथ दिल्ली से आई थी। उम्र दराज होने के कारण एहतियातन दंपति को क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि गत मंगलवार की रात अचानक वृद्धा रहस्यमयी बुखार की चपेट में आ गई। इस दौरान उसे उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। कोरोना की नोडल अधिकारी डाॅक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बगैर जांच रिपोर्ट आए इस तरह के मामलों में शव के अंतिम संस्कार करना खतरे से खाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *