February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता का महिला संग रंगरेलियां मनाना चर्चा का विषय बना

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एक भाजपा नेता का घर पर पड़ोसी महिला के साथ रंगरेलियां मनाये जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा नेता अपने घर में महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने शोर मचा दिया और महिला घर से भाग खड़ी हुयी। मामला शुक्रवार देर रात का है। चर्चा है कि भाजपा नेता ने अपने परिवारजनों की गैरमौजूदगी में घर पर पड़ोसी महिला को बुला लिया और उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। महिला को घर में जाते हुए देखकर पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों ने शोर मचाया तो महिला घर से भाग खड़ी हुयी। सुबह तक यह मामला वार्ड में और उसके बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया। वार्ड के ही कुछ युवकों ने मामले से सम्बंधित पोस्ट फेसबुक में भी वायरल की है। हालाकि पोस्ट डालने वालों ने भाजपा नेता का नाम नहीं खोला है। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर बाद में एक पंचायत की गई और मामले को रफा-दफा कर दिया गया। बहरहाल सोशल मीडिया में इस मामले को लेकर डाली गई पोस्ट खूब वायरल हो रही है। बताया जाता है कि इस मामले को सोशल मीडिया में हवा देने के बाद वहा से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *