February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेलवे ने 30 जून तक के सभी टिकट कैंसिल किए

रेलवे ने 30 जून तक के सभी टिकट कैंसिल किए
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में सामान्य रेलवे सेवा अभी शुरू नहीं होगी। रेलवे ने 30 जून या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया है। 30 जून तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है। हालांकि सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अपने समयनुसार चलती रहेंगी। रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे। अब रेलवे ने 30 जून तक सभी टिकटों को कैंसिल करने का ऐलान किया है। दरअसल, देश में लाॅकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। 12 मई को देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाॅकडाउन के चैथे चरण के भी संकेत दे चुके हैं। 18 मई से लाॅकडाउन-4 शुरू होने की पूरी संभावना है। बताया गया है कि लाॅकडाउन से पहले बुक किए गए 94 लाख टिकट रेलवे ने कैंसिल किए और 1490 करोड़ रुपये ग्राहकों को वापस किए हैं। लाॅकडाउन के पहले चरण में 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच योजनाबद्ध तरीके से 830 करोड़ रुपये वापस किए गए। 25 मार्च को लाॅकडाउन की शुरुआत से तीन दिन पहले 22 मार्च से ही नियमित यात्री सेवाओं समेत सभी गैर-जरूरी ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया था। अब जो टिकट कैंसिल किए गए हैं, वो लाॅकडाउन के दौरान उस समय बुक कराए गए थे, जब रेलवे ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दी थी। सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सामान्य रेल सेवाएं बंद की हुई हैं। लेकिन सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। रेलवे के आदेश में कहा गया है कि एक मई से शुरू की गई श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा और 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। लाॅकडाउन के चलते रेलवे फिलहाल देश में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। सामान्य ट्रेनों की आवाजाही बंद है। स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब रेलवे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही यात्री अब वेटिंग टिकट भी बुक करा सकेंगे। अभी तक यात्री स्पेशल ट्रेन में सफर के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही बुक करा सकते थे। लेकिन 22 मई से चलने वाली ट्रेनों के लिए यात्री 15 मई से वेटिंग टिकट बुक करा सकेंगे। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफाॅर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *