February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियमिततायें मिलने पर किच्छा में अस्पताल सील

अनियमिततायें मिलने पर किच्छा में अस्पताल सील
किच्छा(उद संवाददाता)। अनियमितताओं की शिकायत पर प्रशासन ने शहर में एक अस्पताल को सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक बरेली बाईपास मार्ग स्थित लाईफ लाईन हास्पिटल मेंअनियमितताओं की शिकायत पर आज डिप्टी सीएमओ अविनाश खन्ना और एसडीएम विवेक प्रकाश ने अस्पताल का नि रीक्षण किया। बताया जाता है कि अस्पताल में अनुमति के बिना आॅप्रेशन किये जा रहे थे। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू की सुविधा भी नहीं मिली। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त नहीं थी। जिस प र सीएमओ और एसडीएम ने अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *