Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की बाइक और मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी की बाइक व मोबाइल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गत दिनों प्रीत विहार निवासी मो. यूनुस ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाइक व एक मोबाइल घर के अंदर से अज्ञात चोर चुरा कर ले गये थे। बाइक का नम्बर यूके-06 जेड/ 6319 था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और वार्ड 22 रम्पुरा निवासी प्रदीप पुत्र विजय कोली और भूपेंदं्र पुत्र नौबतराम को चोरी की बाइक और मोबाइल समेत ब्लाक रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में ंजुटी है। पुलिस टीम में एसआई सतीश कापड़ी, कां. ललित कुमार, हरीकृष्ण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *