February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: धामी सरकार ने श्रीमती राधा रतूड़ी को बनाया उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव

देहरादून (उद संवाददाता) । धामी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा श्रीमती राधा रतूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। डॉ.एसएस संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया। राधा रतूड़ी के कार्यभार संभालने के बाद वो प्रदेश के इस शीर्ष पद पर पहुँचने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। उत्तराखंड राज्य का अस्तित्व नवंबर 2000 में आया था. तब से आज तक इस पद पर कोई महिला अधिकारी इस शीर्ष प्रशासनिक पद पर नहीं पहुंच पाई हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान रतूड़ी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इन दिनों वो अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रही हैं और सीएम धामी के पसंदीदा अफ़सरों में आतीं हैं। आपको बता दें कि राधा रतूड़ी देहरादून, टिहरी जैसे ज़िलों के ज़िलाधिकारी का पद भी सँभाल चुकी हैं। उत्तराखंड राज्य के शीर्षस्थ पद पर पहली महिला अधिकारी होने के साथ-साथ राज्य के इतिहास में ऐसा भी पहली बार हुआ है जब पति—पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों। आपको बता दें कि उनके पति अनिल रतूड़ी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सँभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *