Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधार के पैसे मांगने पर टायर विक्रेता पर तानी पिस्टल

रूद्रपुर (दर्पण संवाददाता)। उधार में लिये गये टायरों की रकम मांगने पर टायर विक्रेता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक नकाबापोश ने टायर विक्रेता के मुंह पर पिस्टल तान दिया। शोर मचाने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इदिरा कालानी निवासी शानू खान पुत्र आमिल खान की थाने के पास टायरों की दुकान है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धीरज पुत्र शंभू सिंह निवासी लालपुर 22 फरवरी 2020 को उसके पास आया और 1 लाख 46 हजार कीमत के टायर लेकर कुछ दिन बाद पैसे देने का वायदा किया। तब से वह पैसे मांगने पर लगातार टरका रहा है। दो तीन दिन पहले पैसे मांगने पर गाली गलौच की थी। शानू के मुताबिक शनिवार शाम को वह अपने जीजा की दुकान पर गल्ला मण्डी जा रहा था इस दौरान रास्ते में उसे धीरज और उसके साथियों ने घेर लिया और मारपीट की। धीरज के एक नकाबपोश साथी ने उसके मुंह पर पिस्टल तान दी। शोर शराबा होने पर उक्त लोग धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने धीरज पुत्र शंभू और उसके अज्ञात आठ साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *