February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में कुल 1,90,535 कोरोना संक्रमित मरीज

देश में कुल 1,90,535 कोरोना संक्रमित मरीज
नई दिल्ली(उद ब्यूरो। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार देश में बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक कुल 1,90,535 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और 5,394 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक के कुल संक्रमित मरीजों में से करीब 75 फीसदी मरीज और 83 फीसदी मौत सिर्फ 6 राज्यों में हुई है। अब तक सामने आए कुल मामले में से 75.33 फीसदी केस जिन 6 राज्यों में हैं वो है महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश। इन 6 राज्यों में कुल 1,43,531 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। ये अब तक के कुल मामले के 75.33 फीसदी है। वहीं देश में संक्रमण से हुई कुल मौतों में से 83।68 फीसदी इन 6 राज्यों में हैं। जहां महाराष्ट्र में 2,286, तमिलनाडु में 173, दिल्ली में 473, गुजरात में 1038, राजस्थान में 194 और मध्य प्रदेश में 350 मरीजों की मौत हुई हैं। इन 6 राज्यों में संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा जोड़ें तो कुल 4,514 मरीजों की मौत हुई है। इन छह राज्यों में लगातार कोरोना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में है। यहां रोजाना बहुत तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के मुंबई और थाने में सबसे ज्यादा केस हैं वहीं गुजरात के अहमदा बाद और सूरत में सबसे ज्यादा मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *