February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छत से गिरकर पीएसी कर्मी की मौत
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। 31वीं वाहिनी पीएसी के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में तड़के छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से बागेश्वर नि वासी 44 वर्षीय हरीश पुरी पुत्र विजय पुरी यहां 31वीं वाहिनी पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बताया गया है आज तड़के वह छत पर गया था इसी बीच अचानक वह छत से नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इसी बीच सफाई कर्मचारियों ने हरीश को वहां गिरा देखा तो इसकी सूचना सेनानायक को दी। आनन फानन में हरीश पुरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरीश की मौत पर सेनानायक ददन पाल, सहायक सेनानायक डीडी जोशी, शिविरपाल राजेन्द्र कोश्यारी, खुर्शीद अली, के अलावा गिरीश चन्द्र जोशी, केवलानंद भट्ट, राधा थापा, शशिभूषण, दीपा, भुवन मेहता, आनन्द सिंह, महेश कांडपाल सहित तमाम पीएसी कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएसी के आवासीय परिसर में अकेला रह रहा था। उसका परिवार परिवार बागेश्वर में रहता है। मृतक का एक भाई आनन्दपुरी हल्द्वानी कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *