February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अग्निकाण्ड में दुकान जलकर हुई राख
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के अगस्रेन चैक के पास स्थित मोबाइल की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। जानकारी के मुताबिक मोनू कुकरेजा की अग्रसेन चैक के पास भारत टेलीकाॅम के नाम से मोबाइल एसेसरीज एवं रिपेयरिंग की दुकान है। आज सुबह छह बजे दुकान से धुंआ उठता देख किसी ने मोनू को इसकी सूचना दी। दुकान स्वामी दुकान पर पर पहुंचे तो तब तक दुकान में भीषण आग लग चुकी थी। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। आग बुझने तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। दुकान स्वामी के मुताबिक अग्निकाण्ड में लाखों का नुकसान पहुंचा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक क्षति का आंकलन नहीं हो सका था। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निकाण्ड की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गये उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया।विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी मौके पर पहुंचकर अग्नि काण्ड का जायजा लिया। उन्होंने अग्निकाण्ड पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री राहत कोष से क्षति का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ संजय ठुकराल, आनन्द शर्मा,बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *