Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत
काशीपुर(उद संवाददाता)। लगभग 22 दिन पूर्व जेल से रिहा होकर आए एक व्यक्ति की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक को दौरे की शिकायत थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। पता चला है कि आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम काॅलोनी निवासी शिवतेज सिंह (38 वर्ष) पुत्र विचित्र सिंह को लगभग 2 वर्ष पूर्व चोरी के एक मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद उसकी जमानत पर रिहाई हुई लेकिन छूटने के बाद कोर्ट में दोबारा पेश ना होने पर पुलिस ने उसे पुनः दबोचकर जेल भेज दिया। इस बीच कोरोना महामारी के कारण बीते 31 मार्च को सरकार के निर्देश पर हल्द्वानी जेल से कुछ कैदी व बंदियों की रिहाई हुई जिसमें चोरी का आरोपी शिवतेज भी शामिल था। जेल से छूटकर आने के बाद वह केशवपुरम निवासी बड़ी बहन सीमा के घर रहने लगा। इस बीच उसे दौरे की बीमारी लग गई जिसका स्थानीय एक डाॅक्टर से इलाज चल रहा था। बताया गया कि आज सुबह लगभग 5 बजे हालत अत्यधिक नाजुक होने पर जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसने घर के ही दम तोड़ दिया। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *