February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-रूद्रपुर में दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के गांधी पार्क के पास स्थित कन्हैया ड्राइक्लीनर्स में बीती रात शाॅट सर्किट से आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान रखे कपड़ों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक गांधी पार्क के पास कन्हैया लाल की कन्हैया ड्राईक्लीनर्स के नाम से दुकान है। गत दोपहर अंधड़ के चलते दुकान में लगी टीनें उड़ने से कन्हैया लाल को नुकसान हो गया था। इस नुकसान से वह उबर पाते इसके बाद रात करीब ढाई बजे दुकान में शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे में आग को काबू किया। तब तक दुकान में रखे ग्राहकों के कपड़े और ड्राईक्लीनर मशीन व अन्य सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड की सूचना पर आज व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित तमाम व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अग्निकाण्ड पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। व्यापारियों ने शासन प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *