February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल और पेट्रोल पंपों में छापे

गदरपुर, 25 जून। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं पूर्ति निरीक्षक की टीम द्वारा नगर के तमाम होटलों एवं पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के नेतृत्व में टीम द्वारा नगर के आधा दर्जन से अधिक होटलों एवं पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की शिकायतों के मद्देनजर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडरों को उपयोग में लाते हुए जब्त किया गया। शिक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा मुख्य बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी तेल वितरण का जायजा लिया गया जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया सहित तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने  व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बगैर  की जाने वाली  कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया। उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के िऽलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान तहसीलदार जेपी गौड़, पूर्ति निरीक्षक पंकज कांडपाल, इंडियन गैस एजेंसी से अरविंद शर्मा एवं पूरन सिंह मेहरा के अलावा अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *