Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
काशीपुर। शराबी पति ने पत्नी के साथ मार पिटाई करते हुए उसे घर से बेघर कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला मीनावती चांदपुर हेमपुर डिपो निवासी ललिता पत्नी अंजुल ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 8 वर्ष हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पति अक्सर शराब के नशे में चूर होकर उसके साथ बम मार पिटाई करते हुए उसे घर से निकाल देता है। आज सुबह भी नशे में चूर पति ने मारपीट करने के बाद उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि परिवार चलाने के लिए वह काम करती है। अक्सर पति उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए उसके साथ झगड़ा फसाद करता है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *