February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग अलग हादसों में चार घायल

काशीपुर। अलग अलग हादसों में चार लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अल्लेपुर मोकम रेहड़ बिजनौर निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह आज सुबह बैलगाड़ी पर गन्ने की ऽेप लेकर नादेही चीनी मिल की ओर जा रहा था इसी दौरान शुगर मिल से कुछ दूरी पर अज्ञात ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बैलगाड़ी में टक्कर मारकर मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर आज सुबह वेतन मांगने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर सास बहू से मारपीट कर अभद्रता की। ग्राम गुलरिया निवासी मोहम्मद इरफान की पत्नी शमशेर जहां सास अनवरी पत्नी अब्दुल हक के साथ घर में मौजूद थी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई भतीजे ने घर में घुसकर सास बहू से बदसलूकी करते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि हमलावरों ने छीना झपटी में उनके स्वर्ण आभूषण भी झपट लिए। इसी तरह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोहल्ला कटोरा ताल निवासी गौरव पुत्र अर्जुन सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *