February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर लौट रहे मजदूरों को बस ने रौंदा,6 की मौत

घर लौट रहे मजदूरों को बस ने रौंदा,6 की मौत
मुजफ्फरनगर (उद ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात बस ने मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार मुआवजा देने की घोषणा की है। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 22.30 बजे रोहना टोल की तरफ रोडवेज बस आ रही थी। बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर है। मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक, मरने वाले बिहार के पटना, गोपालगंज, भोजपुर के रहने वाले हैं। यह लोग पंजाब में काम करते थे और पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रवासी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने सभी घायलों का उचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *