February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अग्निकाण्ड में पांच झोपड़िया हुई खाक

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। रामपुर रोड पर पांच झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ गयी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड पर आज सुबह करीब सात बजे एक झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में नंदू प्रसाद पुत्र बिहारी, राम सेवक पुत्र रवाई प्रसाद, गुलाबी देवी पत्नी बिहारी लाल, राजेश पासवान पुत्र रामवली एवं गौरव चैहान पुत्र जय चैहान की झोपड़ियां और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल कर्मी चन्द्र प्रकाश, मदन सिंह, गिरीश धारियाल ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ितों के मुताबिक अग्निकाण्ड में लाखों का नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक क्षति का आंकलन नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *