February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सांप के काटने से श्रमिक की मौत

रुद्रपुर। सांप के काटने से एक श्रमिक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गूलरभोज निवासी 35वर्षीय अशोक पुत्र निरंजन सरकार पेशे से श्रमिक था। दो दिन पूर्व वह अपनी ससुराल चंदनगढ़ वार्ड 3 दिनेशपुर गया हुआ था। गतरात्रि जब वह सो रहा था तो अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। उसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *