Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुणे और सूरत से उत्तराखंड के लोगों को लेकर चली ट्रेन

देहरादून(उद संवाददाता)। आज सुबह सूरत से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जिलों के लगभग 1200 से अधिक प्रवासियों को लेकर एक विशेष ट्रेन काठगोदाम के लिए रवाना हुई। दोपहर 1 बजे पुणे से भी 1200 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। हरिद्वार से फिर बसों के द्वारा प्रवासियों को घर भेजा जाएगा। ये जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक टाइम लाइन पर पोस्ट शेयर कर दी है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पुणे से चलने वाली ट्रेन का शेडड्ढूल जारी हो चुका है जो कि जहां सोमवार दोपहर 1 बजे पुणे से ट्रेन चलेगी। वहीं 12 मई को भी पुणे से ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 12.40 पर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *