February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मुख्य बाजार में चल रहे निर्माण कार्यों का मेयर रामपाल सिंह ने निरीक्षण कियाउन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। बता दें शहर के मुख्य बाजार में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए मेयर रामपाल सिंह मुख्य बाजार पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दोरान निर्माण कार्यों में मानकों को परखा और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी चेक किया। मेयर ने ठेकेदार से निर्माण के सम्बंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि निगम निर्माण कार्यों को दूरगामी सोच के साथ धरातल पर उतार रहा है। मुख्य बाजार में नाला निर्माण होने से आने वाले दिनों में शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही निकासी की पुख्ता व्यवस्था होने से लोगों को प्रदूषण की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। मेयर रामपाल ने कहा लाॅकडाउन के चलते कुछ दिन काम रोकना पड़ा था। अब सरकार की गाईडलाईन के अनुसार काम पुनः शुरू हो चुका है। बाजार मंे निर्माण कार्यों के चलते व्यापारी एवं ग्राहकों को कुछ दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, इसी लिए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के हित में निर्माण कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। उनका प्रयास है कि निर्माण कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हो। साथ ही मेयर ने कहा नाला निर्माण पूरा होने के बाद शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई कार्य किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *