February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना योद्धाओं पर सेना के हेलीकाॅप्टर ने बरसाये फूल

ऋषिकेश(उद सहयोगी)। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ काम कर रहे चिकित्सकों की हौसला अफजाई और स्वागत के लिए भारतीय सेना के हेलीकाॅप्टर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के ऊपर पुष्प वर्षा की। एम्स के चिकित्सकों सुरक्षाकर्मी व अन्य स्टाफ इन यादगार पलों के गवाह बने। इन सभी ने तालियां बजाकर इस पहल का स्वागत किया। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ एम्स और उसकी पूरी टीम मजबूती के साथ खड़ी है। हम हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ चिकित्सक पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना ने निश्चित रूप से यह पहल करके समस्त चिकित्सकों और हेल्थ वर्कर का मनोबल बढ़ाया है। वहीं रुड़की में करोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं को सम्मान देने के लिए बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर की ओर से बैंड की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सैन्य अधिकारियों की ओर से रुड़की शहर के दोनों कोतवाल एसपी देहात व यातायात निरीक्षक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंड की धुन को सुन हर कोई मस्ती में झूम उठा। बताते चलें कि लाॅकडाउन के चलते बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाहरी आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया है। कुछ लोगों को सेंटर के अंदर बुलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *