February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिक मूल्य पर आपूर्ति करने पर खुराना ने दिया इस्तीफा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। गरीब लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिये महंगा सामान देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देवभूमि व्यापार मण्डल के युवा विंग के पदाधिकारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देवभूमि युवा व्यापार मण्डल के महामंत्री सोनू खुराना ने अपने पद से इस्तीफा देते हुये कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार द्वारा गरीबों को खाद्यान्न सामग्री को कुछ व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य पर आपूर्ति की जा रही है। इससे वह काफी दुःखी है इसलिये उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिये वह हर तरीके से सहयोग करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *